Take a fresh look at your lifestyle.

सांसद प्रिया सरोज का सपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से किया गया जोरदार स्वागत।

0 130
सांसद प्रिया सरोज का सपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से किया गया जोरदार स्वागत।

केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान नें सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट कर किये सम्मानित।

डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी

सह-सम्पादक उत्तरशक्ति,जौनपुर

(उत्तर प्रदेश)

मोहम्मद असलम ख़ान

केराकत जौनपुर(उत्तरशक्ति)
जौनपुर जिले की मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद प्रिया सरोज को समाजवादी पार्टी केराकत कार्यालय पर प्रथम आगमन पर भारी संख्या में स्थित कार्यकर्ताओं नें पूरे गर्मजोशी से स्वागत करते हुए फूल-मालाओं से लाद दिया।

स्वागत समारोह के शुभ अवसर पर सांसद प्रिया सरोज के पिता एवं तीन बार के लगातार पूर्व सांसद रहे एवं वर्तमान केराकत विधायक तूफानी सरोज नें कहा कि मैं केराकत की जनता का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करना चाहता।हूं और धन्यवाद देता हूं इसलिए कि 2022 से ज़्यादा बढ़त 2024 में मिली है।मैं कार्यकर्ताओं का कर्जदार हूँ क्यों कि आप लोगों ने दिन रात मेहनत करके विरोधियों को सबक सिखाते हुए।मेरे पुत्री श्री प्रिया सरोज को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजने का काम किया है।

साथ ही हम सभी के नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के सम्मान को बढ़ाने का काम आप लोगों नें किया है। समिक्षा में अपना प्रदर्शन जिन्होंने बेहतरीन किया है। उनका सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से कराया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद प्रिया सरोज नें कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। जोभी जरूरी समस्यायें एवं विकास कार्य अवरुद्ध हैं।

उसे तत्काल निस्तारण कराया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुवे नीरज पहलवान नें अपनें सम्बोधन में कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हमारी सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है। इनके सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर सत्यनारायण यादव, दूधनाथ यादव, श्याम प्रकाश सरोज, यूवा नेता आजाद अहमद, जय प्रकाश राम, सुरेश यादव, रामराज राजभर, रामेश्वर मौर्य, महेंद्र

प्रमुख,घनश्याम सिंह, पंधारी यादव, शमशेर बहादुर, गुड्डू चौहान, यूवा नेता वेदप्रीय साहू उर्फ विशाल, सुभाष यादव, आरती महाजन, दुर्गेश कन्नौजिया,योगेश नमन यादव, संजय निषाद,सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता नेता उपस्थित रहे। विशेष बैठक की अध्यक्षता नीरज पहलवान एवं संचालन पवन मंडल नें किया।

केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के औचक निरीक्षण को पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज।कर्मचारियों में मची रही अफरा तफरी, मरीजों सेभी मिलकर सांसद नें पूछा कोई दिक्कत तो नहीं।
केराकत।मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज नें केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के साथ केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर मरीजों से मुलाकात कीं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल जाना।

उसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान नें सांसद का ध्यान एक्स-रे मशीन,अल्ट्रासाउंड मशीन, व सफाई कर्मचारीयों की नियुक्ति न होनें का मामला उठाया। इस सम्बन्ध में सांसद प्रिया सरोज नें कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों से बात करके मैं जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करानें का प्रयास करूंगी।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow