Take a fresh look at your lifestyle.

कलापुर,जौनपुर:नवाब हुसैन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

0 262

 

कलापुर,जौनपुर:नवाब हुसैन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

जौनपुर (उत्तरशक्ति)। कलापुर स्थित नवाब हुसैन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल दिवस के महत्व एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों तथा बच्चों के प्रति उनके स्नेह के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

बाल दिवस के अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में सभी कक्षाओं के बच्चों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आबिद खान एवं डॉ. इम्तियाज अहमद ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को निखारना, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और आत्मनिर्भर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता में भी मजबूत बनाना है।

प्रधानाचार्या निकहत परवीन ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा छिपी होती है। उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सुशील कुमार अस्थाना (लिपिक), शिक्षक राजाराम, मेराज अहमद, अब्दुल रहमान, शिखर कुमार, सुमित अस्थाना, फिरदौस फातमा, रिशु सिंह, बबीता, सविता, फ़ायजा शेख, उजमा शेख, पूजा प्रजापति, अरीबा सिद्दीकी एवं आरती सहित विद्यालय की सहायक कर्मचारी रोशनी और डिम्पल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow