Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: घर से 50 कदम दूर युवक की पीठ में मारा चाकू, BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर

0 29

 

जौनपुर: घर से 50 कदम दूर युवक की पीठ में मारा चाकू, BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर

बरसठी थाना क्षेत्र के तुलसीपुर मगरा गांव की घटना, अज्ञात हमलावरों की तलाश और हमले की वजह पर सस्पेंस

जौनपुर ( उत्तरशक्ति । बरसठी थाना क्षेत्र के तुलसीपुर मगरा गांव में घर से निकले 30 वर्षीय युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक की पीठ में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल जौनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान विनोद पटेल (30 वर्ष), पुत्र रामजीत, निवासी तुलसीपुर मगरा, थाना बरसठी, जौनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से निकला था। इसी दौरान घर से महज करीब 50 कदम की दूरी पर अज्ञात लोगों ने उसकी पीठ में चाकू मार दिया। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow