
जौनपुर:पीएम श्री योजना के तहत ट्विनिंग कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ
जौनपुर:पीएम श्री योजना के तहत ट्विनिंग कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ
बक्सा,जौनपुर (उत्तरशक्ति )।विकास खण्ड बक्सा क्षेत्र के अंतर्गत NEP 2020 के पीएम श्री विद्यालयों का निजी विद्यालयों के साथ युग्मन के तहत बृहस्पतिवार को पीएम श्री कंपोजिट स्कूल दरियावगंज बक्शा जौनपुर के बच्चों को मां गुजराती हायर सेकेंडरी स्कूल चुरामणिपुर बक्शा जौनपुर का भ्रमण कराया गया। विद्यालय में स्थित भौतिक विज्ञान ,रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशाला के विभिन्न उपकरणों से अवगत कराया गया। कंप्यूटर लैब में भी बच्चों को ले जाकर के कंप्यूटर के विभिन्न भागों को दिखाया गया। पूर्व ए आरपी चतुर्भुज यादव ने वहां के प्रबंधक सूर्यप्रकाश एवं मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रसेन सिंह का बहुत ही सराहना की । इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कुर्बान अली , पूर्वं ए आर पी चतुर्भुज यादव , स.अ. अरविंद यादव, राना अंबरीश यादव महेंद्र कुमार निषाद आदि बच्चों के साथ उपस्थितरहे।











