
नई दिल्ली के जंतर-मंतर, से मो. आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को इंसाफ दिलाने के लिए ,तथा कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में मजबूती से उठाई गई आवाज़ ।
नई दिल्ली के जंतर-मंतर, से मो. आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को इंसाफ दिलाने के लिए ,तथा कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में मजबूती से उठाई गई आवाज़ ।
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। नई दिल्ली बाबा साहेब अम्बेडकर विचार मंच के तत्वावधान में, भारत किसान यूनियन, नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट, हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मंडल, मदर टेरेसा फाउंडेशन तथा देशभर के अन्य सहयोगी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे जंतर-मंतर, नई दिल्ली पर एक विशाल एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश में न्याय, समानता, सामाजिक समरसता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करना रहा।
धरने के दौरान अम्बेडकर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान ने मोहम्मद आज़म खान, अब्दुल्ला आज़म खान तथा उनके परिवार से जुड़े मामलों को लेकर आवाज़ उठाई और निष्पक्ष जांच एवं मानवाधिकारों की रक्षा हेतु तीन-सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया।
मुख्य तीन-सूत्रीय मांगें:
मोहम्मद आज़म खान, अब्दुल्ला आज़म खान, उनके परिवार एवं जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर से संबंधित सभी मुकदमों को उत्तर प्रदेश से बाहर किसी अन्य राज्य में स्थानांतरित किया जाए, ताकि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र न्याय सुनिश्चित हो सके। मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया से अनुरोध है कि लगभग 350 मुकदमों की जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) गठित कर 6 माह के भीतर निष्पक्ष जांच कराई जाए। मोहम्मद आज़म खान एवं अब्दुल्ला आज़म खान को रामपुर जेल में मानवीय गरिमा के अनुरूप सोने हेतु चौकी/चारपाई उपलब्ध कराई जाए तथा नियमानुसार A-Class सुविधाएं प्रदान की जाएं।
यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, कानून एवं न्याय मंत्री, राज्यपाल उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (गृह), महानिदेशक पुलिस (DGP) उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी रामपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामपुर को मोहम्मद अरशद खान (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अम्बेडकर विचार मंच) तथा कमलकांत बौद्ध (राष्ट्रीय महासचिव) द्वारा सौंपा गया।
धरना को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक जौनपुर मोहम्मद अरशद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भारतीय, मोहम्मद अब्बास (पूर्व मंत्री), समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दानिश डी.के., समाजवादी पार्टी अंबेडकर सभा के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद खालिद खान, श्याम किशोर (तमिलनाडु), नीलम सिंह यादव, अनीस अंसारी, अम्बेडकर विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलकांत पासी, सतीश कुमार साहसी (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट) सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
धरने में लगभग पाँच से छह सौ लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मोहम्मद आज़म खान, अब्दुल्ला आज़म खान और उनके परिवार को जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेंगे।
अंत में मोहम्मद अरशद खान ने घोषणा की कि 9 मार्च 2026 को पूरे देश से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके पश्चात 23 मार्च 2026 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली पर एक और विशाल एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।


